छत्तीसगढ़: फोटो लेने की कोशिश में बम्लेश्वरी पहाड़ी से 700 फीट नीचे गिरा युवक, हालत गंभीर

राजनांदगांव (एजेंसी) | छत्तीसगढ़ के राजनांगदगांव में बुधवार सुबह एक युवक फोटो लेने की कोशिश में बम्लेश्वरी पहाड़ी से नीचे जा गिरा। हालांकि नीचे जंगल होने के कारण युवक पेड़ में फंस गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और जवानों ने उसे बाहर निकला। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि आसपास की फोटो लेेने के दौरान युवक का पैर फिसल गया। बम्लेश्वरी पहाड़ी की ऊंचाई करीब 700 फीट है।

पत्नी और बेटी के साथ आया था दर्शन करने

जानकारी के मुताबिक, हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम खैरा निवासी रामखिलावन साहू (45) अपनी पत्नी और बेटी के साथ बुधवार को मां बम्लेश्वरी मंदिर में दर्शन करने आया था। दर्शन करने के बाद रामखिलावन आस-पास नजारे देखने लगा। फोटो खींचने वो एक पहाड़ी के पास पहुंच गया। फोटो खींचने के दौरान ही अचानक उसका पैर फिसला और वो पहाड़ी से नीचे गिर गया। मंदिर पहाड़ी पर हादसा होते देख हड़कंप मच गया।

श्रद्धालुओं और अन्य लोगों ने इसकी जानकारी मंदिर प्रशासन व पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे जवानों ने आस-पास के लोगों की सहायता से युवक की खोल शुरू की। करीब 15 मिनट बाद युवक पहाड़ी के नीचे जंगल में पेड़ से फंसा मिला। बताया जा रहा है कि युवक के सिर पर गंभीर रूप से चोट आई हैद्ध जवानों ने युवक का रेस्क्स्यू कर घने जंगल से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

Leave a Reply