रायपुर (एजेंसी) | सोमवार को छत्तीसगढ़ में आचार संहिता लागू हो गई। इससे कुछ देर पहले ही सरकार प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले की लिस्ट जारी की। 9 आईएएस अधिकारियों को प्रमोट भी किया गया है। आचार संहिता आगागी निगम चुनावों के मद्देनजर लागू की गई है। राज्य प्रशासनिक सेवा के भी अधिकारियों की जवाबदारियां बदली गई हैं। इसके अलावा कुछ संचालक और प्रबंधन स्तर के अधिकारियों का भी ताबदला किया गया है।
इनका हुआ प्रमोशन
प्रमोशन पाने आईएएस अधिकारियों में संगीता पी को विशेष सचिव आवास एवं पर्यावरण विभाग से सचिव बनाया गया है। इसके अलावा प्रसन्ना आर, को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग का सचिव बनाया गया है। अन्बलगन पी को खनिज साधन विभाग और पर्यटन विभाग के सचिव का जिम्मा दिया गया है। अलरमेलमंगई डी अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का सचिव तथा संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
उमेश कुमार अग्रवाल गृह विभाग के सचिव बनाए गए हैं। धनंजय देवांगन सहकारिता विभाग के सचिव और पंजीयक, सहकारी संस्थाएं का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। डॉ संजय कुमार अलंग, बिलासपुर कलेक्टर के पद पर बने रहेंगे। छतर सिंह डेहरी अब अपर आयुक्त बिलासपुर संभाग तथा सचिव राजस्व मंडल बिलासपुर होंगे। जीनेविवा किंडो के पास सरगुजा की अपर आयुक्त का प्रभार मौजूद रहेगा।
इनका हुआ ट्रांसफर
आईएएस अधिकारी नम्रता गांधी को धमतरी की मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, जगदीश सोनकर अब अपर कलेक्टर महासमुंद होंगे, कुंदन कुमार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग, नूपुर राशि पन्ना को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मुंगेली, विजय दयाराम को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम, विनय कुमार रंगे को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गरियाबंद, कुणाल दुदावत को अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली जिला महासमुंद बनाया गया है।
आईएएस अधिकारी सौरभ कुमार अब संयुक्त सचिव महिला एवं बाल विकास के पद पर पदस्थ किए गए हैं। इनके पास संयुक्त सचिव स्कूल शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी होगा। वीके छबलानी को विशेष सचिव महिला एवं बाल विकास के कार्यभार से मुक्त किया गया है। जागेश्वर कुमार कौशल राज्य पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक बने हैं, गजेंद्र सिंह ठाकुर अपर कलेक्टर जिला दुर्ग, हरि कृष्ण शर्मा उप सचिव मंत्रालय नवा रायपुर, देवनारायण कश्यप मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोंडागांव बनाए गए हैं।