रायपुर (एजेंसी) | अक्सर लोगो से कहते सुना है कि सरकार सिर्फ घोषणा ही कर सकती है, यह जुमले के सिवाय और कुछ नहीं है। जब अधिकारियों की नीति और नियत खराब हो तो, अच्छा करने के बाद भी सरकार की बदनामी होती है। ताजा मामला लोक गायिका रमा देवी से संबंधित है।
कुछ दिनों पहले लोक गायिका रमा देवी की ख़राब आर्थिक स्थिति का पता जब सीएम भूपेश बघेल को चला था तब उन्होंने तत्काल 1 लाख रूपये की मदद देने की घोषणा की थी। लेकिन मुख्यमंत्री की इस घोषणा का अधिकारियों ने मजाक बना दिया है।
दरअसल पूरा मामला मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उस घोषणा से जुड़ा है जिसमें सीएम बघेल ने मकान का छत गिरने से घायल होने पर लोक कलाकार रमा जोशी को अपने स्वेच्छानुदान से 1 लाख रुपये का आर्थिक मदद देने की घोषणा की थी।भूपेश बघेल ने रमा जोशी के शीघ्र होने की कामना के साथ आर्थिक मदद की जानकारी को फेसबुक पर साझा भी किया था। लेकिन अधिकारियों 1 लाख रुपये देने की बजाय 10 हजार रुपये की राशि रमा जोशी को थमा दी।
इसे लेकर लोक गायिका रमा जोशी बेहद दुःखी हैं। वे खुद को इससे बेहद अपमानित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा, कि उनकी आर्थिक स्थिति पिछले कुछ सालो से ठीक नहीं है। लेकिन जिस तरह से अधिकारियों ने उपहास किया है, वह ठीक नहीं है। लोक कलाकार केवल सम्मान के भूखे होते हैं। मैं यह राशि ससम्मान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को वापस कर रही हूँ।
अब सवाल ये है, कि इस तरह एक लोक कलाकार का अपमान और मुख्यमंत्री की घोषणा का मजाक बनाने वाले अधिकारियों पर क्या कोई कार्रवाई होगी? क्या सीएम खुद रमा जोशी से बात करेंगे?