छत्तीसगढ़: अनियमित कर्मचारियों ने निकाली वादा निभाओ रैली, 5 हजार कर्मचारियों की छंटनी का भी विरोध

रायपुर (एजेंसी) | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अनियमित कर्मचारियों ने एक बड़ी रैली निकाली। इस रैली में हजारों की तादाद में कर्मचारी शामिल हुए। रैली में प्रदेश के लगभग हर जिले से कर्मचारी पहुंचे और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बूढ़ापारा स्थित धरना स्थल में कर्मचारी जमा हुए। इसके बाद रैली आगे बढ़ी।

सप्रे स्कूल के पास इस रैली को पुलिस अधिकारियों ने रोक लिया। कर्मचारी यहीं गांधी टोपी पहनकर नारे बाजी करते हरे। पिछले 10 महीनों में नई सरकार के कार्यकाल में 5 हजार अनियमित कर्मचारियों, विभागों से निकाला गया है। कर्मचारी नेता विजय झा ने बताया कि सरकार ने अपने चुनावी वादे में कहा था किअनियमित कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा।

उल्टे हजारों की तादाद में लोगों को बेरोजगार कर दिया गया। इस रैली में सरकार से कुछ मांग की गई। इन मांगों में हमने सरकार से कहा है कि छंटनी बंद की जाए। जिन्हें निकाला गया उन्हें दोबारा काम पर लिया जाए। सभी को नियमित किया जाए। यदि नियमित न कर पाएं तो कम से कम 62 वर्ष की आयु तक कर्मचारियों को जॉब गारंटी दी जाए, यानी जिस जगह पर काम कर रहे हैं, वहां से हटाया न जाए।

Leave a Reply