रायपुर (एजेंसी) | छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला। गुरुवार को ट्वीटर पर उन्होंने लिखा कि शुतुरमुर्ग बनने से काम नहीं चलेगा। नरेंद्र मोदी और अमित शाह सामने आकर प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर देश के समक्ष अपना रूख स्पष्ट करें।
उन्होंने मीडिया मे दिए बयान में कहा है कि- प्रज्ञा ठाकुर हमेशा से ही हिंसात्मक गतिविधियों में संलिप्त रही, इसी धारा में गिरफ्तार ही अब जमानत पर छूटी है, वो शुरू से गोडसे के पक्ष में बात करती रही है। दरअसल बुधवार को लोकसभा में प्रज्ञा ठाकुर ने गोडसे को देशभक्त बता दिया था।
शुतुरमुर्ग बनने से काम नहीं चलेगा। नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह जी सामने आकर प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर देश के समक्ष अपना रूख स्पष्ट करें।
वे देश के सामने कहें कि गांधी के हत्यारे गोडसे के प्रति उनके मन में क्या है। https://t.co/qKQNQxHNFJ
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 28, 2019
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को साफ करना चाहिए, खासकर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को जो गांधी की 150 जयंती मना रहे है और इधर गोडसे की तारीफ में सांसद बात कर रहे हैं और वह भी लोकसभा में बात कर रहे, तो भाजपा के नेताओं को सप्ष्ट करना होगा कि वो गांधी के साथ हैं गोडसे के साथ। मूंह में गांधी और दिल में गोडसे नहीं चलेगा। भाजपा गांधी को मानती है तो प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।