CAA-NRC बिल के खिलाफ भिलाई में कांग्रेस की संविधान बचाओं रैली, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित सभी प्रदेश मंत्रीगण हुए शामिल

bhupesh-nrc-caa

रायपुर। देशभर में एनआरसी और सीएए को लेकर माहौल गर्म है। इसी कड़ी में सोमवार को मिनी भारत कहे जाने वाले भिलाई में नागरिकता संशोधन कानून और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस के खिलाफ संविधान बचाओ रैली निकाली गई। संविधान बचाओं रैली में प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश, गृहमंत्री ताम्रध्वज, मंत्री रविन्द्र चौबे, मंत्री मोहम्मद अकबर शामिल हुए। इसके अलावा अन्य वर्ग के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, रैली में छात्र, आमजन, लोक कलाकार, ट्रेड यूनियन और स्पोर्टस खिलाड़ी भी शामिल हुए। रैली में पैदल मार्च निकालकर संविधान बचाओं के नारे बुलंद किए गए।

वीडियो देखे :

Leave a Reply