नगर निकाय चुनाव : मतदान समाप्त, प्रदेश स्तर लगभग 78.73% वोट डले, बूथों पर वोटरों की लाइनें लगीं

phase-2-voting

रायपुर. छत्तीसगढ़ में शनिवार को हुए नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान फीका रहा। शहरी सरकार चुनने के लिए लोग कम ही उत्साहित दिखाई दिए। हालांकि शाम को लोगों में थाेड़ा उत्साह जरूर दिखाई दिया। शाम 5 बजे तक प्रदेश में 60 प्रतिशत मतदान हुआ। हालांकि, अंतिम नतीजे चुनाव आयोग की ओर से 8 बजे तक जारी किए जाएंगे। प्रदेश के कई बूथों पर अब भी मतदाताओं की लाइन लगी है। राजधानी रायपुर के भी मतदाताओं ने निराश किया। यहां पर 47.90% ही मतदान हुआ। वहीं सबसे कम मतदान बीजापुर में 47.05 % हुआ। इन सबके बीच 10,162 प्रत्याशियों की किस्मत बैलेट बॉक्स में कैद हो गई है। इनका नतीजे 24 दिसंबर को आएंगे।

धमतरी में जहां फर्जी मतदान को लेकर एक व्यक्ति पकड़ा गया। महात्मा गांधी वार्ड में पकड़ा गया युवक अपने चचेरे भाई और आर्मी में पदस्थ जवान के नाम से मतदान करने गया था। वहीं जांजगीर के वार्ड क्रमांक-18 में फर्जी मतदान की शिकायत पर हंगामा हो गया। पहचान पत्र में मिलान नहीं होने से वोटर को वोटिंग करने से रोका गया। रायपुर के वार्ड क्रमांक 70 और 30 से मतदान कर्मियों की लापरवाही की बात कही जा रही है। आईडी प्रूफ की जांच किए बिना ही मतदान कराए जाने की बात सामने आई है।

विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के साथ सत्ता में आने के बाद पहली बार कांग्रेस के नेतृत्व में लोकल बॉडी के चुनाव हो रहे हैं। विपक्ष में रहते हुए 2009 में 5 नगर निगमों में जीतने वाली बीजेपी को 2014 में चार सीटों पर रोकते हुए कांग्रेस 4 सीट जीतने में सफल रही थी। हालांकि, निकाय चुनाव का आंकड़ा फिलहाल कांग्रेस के पक्ष में है। इसके बावजूद कांग्रेस के सामने विधानसभा चुनाव के परफार्मेंस को दोहराने की चुनौती होगी, क्योंकि विधानसभा के तत्काल बाद हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जबर्दस्त वापसी करते हुए 11 में से 9 सीटें जीती थी। फिलहाल, राज्य के 6 नगर निगम, 20 नगर पालिका और 52 नगर पंचायतों में कांग्रेस काबिज है।

जिले स्तर पर अपराह्न 3 बजे तक मतदान का प्रतिशत

जिला   सुबह 11 बजे तक दोपहर 1 बजे तक  दोपहर 3 बजे तक 
बिलासपुर 17.60 32.68 48.75
मुंगेली 22.49 40.31 59.48
जांजगीर चांपा 24.91  41.91 58.82
कोरबा 22.34 34.28 50.92
रायगढ़ 18.18 32.93 50.06
सूरजपुर 22.00 39.26 56.79
सरगुजा 14.20 30.99 48.88
बलरामपुर 26.81 49.47 69.69
कोरिया 22.22 39.64 57.53
जशपुर 22.68 45.25 62.88
रायपुर 21.40 35.92 47.90
बलौदाबाजार 23.78 42.00 59.41
गरियाबंद 29.82 53.88 72.97
महासमुंद 24.83 45.05 61.81
धमतरी 22.79 59.79 75.54
बेमेतरा 38.52 59.88 78.19
दुर्ग 8.27 37.53 54.73
बालोद 26.06 46.19 64.24
राजनांदगांव 18.30 47.62 57.66
कबीरधाम 25.46 39.25 63.56
कोंडागांव 31.43 31.80 67.96
बस्तर 25.83 41.42 58.49
नारायणपुर 21.42 34.31 56.90
कांकेर 25.10 43.40 64.49
दंतेवाड़ा 21.88 48.01 55.38
सुकमा 32.57 39.34 59.67
बीजापुर 20.72 35.38 47.05
कुल मतदान 20.69 33.89 54.15

संभाग स्तर पर मतदान का प्रतिशत

संभाग सुबह 11 बजे तक दोपहर 1 बजे तक दोपहर 3 बजे तक
बिलासपुर 20.05 20.66 51.26
सरगुजा 19.84 38.17 56.15
रायपुर 22.16 39.42 52.71
दुर्ग 17.42 43.34 59.42
बस्तर 25.59 40.81 59.39

 

Leave a Reply