33 साल बाद कल से दूरदर्शन पर फिर ‘रामायण और महाभारत’ का प्रसारण, अमरचित्र कथा कॉमिक्स एक महीने के लिए ऑनलाइन मुफ्त पढ़ सकेंगे
नई दिल्ली | देश में कोरोनावायरस का संकट लगातार गहरा रहा है। कोरोना के अब तक 800 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। देशभर में लॉकडाउन है। लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है। इस बीच, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को साफ किया कि जनता की मांग पर दूरदर्शन में शनिवार से लोकप्रिय रामायण और महाभारत सीरियल का प्रसारण होगा।सीरियल में राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल ने पुनः प्रसारण पर अपनी ख़ुशी जताई है और दावा किया कि यह शो लोगो को एक साथ लाएगा और सकारात्मकता लाएगा
रामायण का पहला एपिसोड कल सुबह 9 बजे और दूसरा कल ही रात 9 बजे दिखाया जाएगा। दूरदर्शन पर पहली बार रामायण का प्रसारण 25 जनवरी 1987 में शुरू हुआ और आखिरी एपिसोड 31 जुलाई 1988 को देखने को मिला था।