छत्तीसगढ़: 4500 लोगों के सामने अब रोजगार का संकट, मजदूर कर रहे थे मेहनताने को लेकर आंदोलन, प्रबंधन ने बंद कर दिया पावर प्लांट

जांजगीर (एजेंसी) | छत्तीसगढ़ के बड़े निजी पावर प्लांट में शुमार केएसके महानदी पावर कंपनी ने अपना प्लांट बंद कर दिया। यह प्लांट जांजगीर जिले में स्थित है। मंगलवार को प्रबंधन की तरफ से प्लांट के गेट पर लॉक आउट का नोटिस, बोर्ड पर लटका दिया गया। इससे गुस्साए श्रमिक अब प्लांट के सामने अपना विरोध जता रहे हैं। बीते एक सप्ताह से यहां मजदूर अपने मेहनताने को लेकर विरोध कर रहे थे।

4500 लोगों के सामने अब रोजगार का संकट

दरअसल इस पावर प्लांट में मजदूर दो गुटों में हैं। पहला भू विस्थापितों का है। जिनकी जमीन इस प्लांट के लिए ली गई उन्हें यहां काम दिया गया। दूसरा गुट ठोका कर्मचारियों का है। ठेका कर्मचारी चाहते हैं कि उन्हें भी भू विस्थापितों जितना वेतन दिया जाए। यह भू विस्थापितों को बर्दाश्त नहीं। इस वजह से बीते 1 सप्ताह से यहां विवाद के हालात हैं और प्रोडक्शन बंद पड़ा था।

कंपनी की तरफ से मंगलवार को जारी नोटिस में कहा गया है कि इन हालातों में काम करना संभव नहीं। इस लिए प्लांट को बंद किया जा रहा है। आंध्र प्रदेश की कंपनी का यह प्लांट यहां से उत्तर प्रदेश, तमिलनाड़ू, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ को बिजली सप्लाय किया करता था। यहां करीब 4 हजार मजदूर और 500 अन्य कर्मचारी कार्यरत थे।

Leave a Reply