मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का अमेरिका प्रवास का दूसरा दिन : प्रमुख गतिविधि

  • प्रवासी भारतीयों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अमेरिका दौरे का खुले दिल और गर्मजोशी से स्वागत किया है। अपनी व्यस्तता के बावजूद प्रवासी भारतीयों से मिलाने के लिए समय  निकालने तथा सन फ्रांसिस्को, बोस्टन और न्यूयॉर्क के दौरे के लिए प्रवासी भारतीयों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है ।अमेरिकी भारतीयों ने इसे छत्तीसगढ़ को एक विकसित और समृद्ध राज्य के रूप में बदलने का अभियान कहा और उम्मीद जतायी है कि प्रवासी भारतीय छत्तीसगढ़ के बेहतरी के लिए योगदान देंगे
  •  मुख्यमंत्री ने सिलिकॉन वेली में भारतीय समुदाय  के लोगों को किया सम्बोधित : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने  संयुक्त राज्य अमेरिका के सेन फ्रांसिस्को के इंडिया कम्युनिटी सेंटर, सेनजोस में TIE सिलिकॉन वेली द्वारा आयोजित सम्मेलन में भारतीय समुदाय के लोगों को सम्बोधित किया। इस अवसर में मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में छत्तीसगढ़ में निवेश से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर पूछे गए सवालों का जवाब दिया। यहाँ भारतीय-अमेरिकी निवेशकों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल से बातचीत के दौरान छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में निवेश करने में गहरी दिलचस्पी दिखाई है।

श्री बघेल ने यहाँ लगभग 250 निवेशकों को संबोधित करते हुये प्रदेश में निवेश की संभावनाओं और अवसरों की जानकारी देते हुये                    उन्हें आमंत्रित किया। इन दौरान उन्होंने चाना (छत्तीसगढ़ एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका) के सदस्यों से भी मुलाकात की।

इंडिया कम्युनिटी सेंटर में चर्चा के दौरान श्री बघेल ने प्रदेश की विनिर्माण इकाइयों और उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थानों के बारे में बताया।                 उन्होंने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ को “ईज ऑफ डूइंग बिजनेस” के लिए भारत में शीर्ष राज्यों में स्थान दिया गया है और कहा है                     कि छत्तीसगढ़ निवेश करने के लिए सबसे अच्छी जगह है क्योंकि यह केंद्र में स्थित है और यहाँ बेहतर कनेक्टिविटी है। उन्होंने कहा                   कि राज्य की नई औद्योगिक नीति निवेशकों के लिए काफी अनुकूल है। उन्होंने यह भी बताया कि रोजगार सृजन, पोषण आदि पर                     ध्यान देने से आदिवासियों का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है, जिसके परिणामस्वरूप नक्सल आंदोलन में कमी आई है। उन्होंने                         उल्लेख किया कि आदिवासी क्षेत्रों में  हाट बाजार में मोबाइल क्लीनिकों से स्वास्थ्य सुविधाओं में काफी सुधार हुआ है।

  • इस दौरान श्री बघेल ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ दुनिया की सबसे बड़ी डेटा सेंटर कंपनी इक्विनिक्स का भी भ्रमण किया।

 

 

Leave a Reply