गुरु गोबिंद सिंह की जयंती: सिक्खो के 10वें धर्मगुरु की जयंती आज, पीएम मोदी, सीएम बघेल ने समस्त देशवासियों को दी शुभकामनाएं

 

रायपुर | शौर्य और साहस के प्रतीक गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म पौष माह की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को बिहार के पटना में हुआ। इस बार यह तिथी 02 जनवरी को है। इनके बचपन का नाम गोबिंद राय था और वे दसवें सिख गुरु थे। एक आध्यात्मिक गुरु होने के साथ-साथ वे एक निर्भयी योद्धा, कवि और दार्शनिक भी थे।

गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। यह सिखों के इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। गुरु गोबिंद सिंह ने ही गुरु ग्रंथ साहिब को सिखों का गुरु घोषित किया था। कहा जाता है कि उन्होंने अपना पूरा जीवन लोगों की सेवा करते हुए और सच्चाई की राह पर चलते हुए ही गुजार दिया था। गुरु गोबिंद सिंह का उदाहरण और शिक्षाएं आज भी लोगों को प्रेरित करती हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि आदरणीय श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को उनके प्रकाश पर्व पर नमन करते हैं।

सीएम बघेल ने ट्वीट किया कि समस्त प्रदेश वासियो गुरू गोविन्द सिंह जी की जयंती पर बधाई और शुभकामनाएं।

Bhupesh Baghel

@bhupeshbaghel

सिखों के दसवें गुरू, खालसा पंथ के संस्थापक गुरू गोविन्द सिंह जी की जयंती पर मैं सिख समाज सहित प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ। जी ने सदा प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया। उनके जीवन का दर्शन था कि धर्म का मार्ग सत्य का मार्ग है और सत्य विजयी होता है।

View image on Twitter
78 people are talking about this

Leave a Reply