एवेन्यू सुपरमार्ट के शेयरों में बड़ी तेजी के बाद राधाकृष्ण दमानी की संपत्ति में भारी इजाफा हुआ है. इस इजाफे के साथ ही अब दमानी अब देश के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। रियल टाइम नेटवर्थ लिस्ट के अनुसार, शुक्रवार को दमानी की सम्पति 1 .27 लाख करोड़ रु पहुंच गयी। बुधवार को ही दमानी 5 वे सबसे अमीर शख्स बने थे।
कंपनी में दमानी परिवार के 80 % शेयर है। 5 फरवरी को उन्होंने शेयर होल्डिंग घटाकर 77 .27 % करने की घोषणा की। इसके असर से शुक्रवार को कंपनी के शेयर तो सिर्फ आधा फीसदी उछले , लेकिन कई अन्य कंपनियों में उनके शेयर की वैल्यू बढ़ने से उनकी संपत्ति में 400 करोड़ रु का इजाफा हुआ। सिर्फ तीन दिन में उनकी संपत्ति 1 हज़ार करोड़ रु तक बढ़ी। हालांकि , अब दमानी के लिए आगे का सफर बहुत लंबा है। देश के सबसे अमीर मुकेश अम्बानी के पास 4 .1 3 लाख करोड़ रु की दौलत है।