राज्य शासन द्वारा उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले के विकासखण्ड कांकेर की नाथियानवागांव एनीकट कार्य के लिए 2 करोड़ 99 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके निर्माण से क्षेत्र में निस्तारी, पेयजल, भू-जल संवर्धन के साथ 150 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा निर्मित होगी। और साथ ही राज्य शासन द्वारा दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) जिले के विकासखण्ड गीदम की बड़े कारली एनीकट निर्माण के लिए 2 करोड़ 37 लाख 27 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई। इससे निस्तारी, पेयजल, भू-जल संवर्धन के साथ ही 135 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा निर्मित होगी।
रायपुर : अब है बारी उत्तर और दक्षिण बस्तर के विकास की
