छत्तीसगढ़ विधान सभा बजट 2020:आकड़े एक नज़र में

बजट 2020-21

3  मार्च , माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा वर्ष 2020-21 का बजट प्रस्तुत किया गया। यह बजट मुख्य रूप से गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ – स्वस्थ एवं सुपोषित नई युवा पीढ़ी का निर्माण की भावना के साथ सुपोषण, स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी एवं विस्तार तथा युवाओं की ऊर्जा का सकारात्मक एवं उत्पादक रूप में उपयोग कर उनकों राज्य के सशक्त संसाधन के रूप में विकसित करने पर केन्द्रित है।

इसके अतिरिक्त यह बजट सर्वेभवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः की भावना के साथ किसानों व आर्थिक रूप से कमजोर वर्गो की समृद्धि, गांवों की आर्थिक प्रगति, शिक्षा में प्रगति के नये सोपान, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्गों के विकास, युवाओं की ऊर्जा का उत्पादक संसाधन के रूप में अनुप्रयोग, शहरी एवं ग्रामीण अधोसंरचना के सुदृढीकरण तथा संवेदनशील प्रशासन की अवधारणा के साथ छत्तीसगढ़ जनता को समर्पित है।

   बजट एक नजर में                                                     (राशि रु. करोड़ में)

क्र.   मद  2019-20 (बजट अनुमान)    2020-21 (बजट अनुमान)
1. कुल आय 91,542 96,091
2.  कुल व्यय 90,910 95,650
3. राजस्व व्यय 78,595 81,400
4.  पूंजीगत व्यय 12,110 13,814
5.    राजस्व आधिक्य 1,151 2,431
6. सकल वित्तीय घाटा 10,881 11,518

 

परिशिष्ट 1
बजट एक नजर में

स.क्र. मद         राशि (करोड़ में)
1. कुल आय 96,091
2. कुल व्यय 95,650
3. राजकोषीय घाटा 11,518 ( राज्य के सकल घरेलू उत्पाद का 3.18 प्रतिशत)

 

क्षेत्रवार व्यय

1. राजस्व व्यय 81,400 (85.1 प्रतिशत)

 

2.  पूंजीगत व्यय 13,814 (14.9 प्रतिशत)
3.  अनुसूचित जनजाति क्षेत्र के लिए व्यय   34 प्रतिशत
4.  अनुसूचित जाति क्षेत्र के लिए व्यय 12 प्रतिशत
5. सामाजिक क्षेत्र में व्यय  38 प्रतिशत
6.  आर्थिक क्षेत्र में व्यय 40 प्रतिशत

 

सामाजिक क्षेत्र पर व्यय के मुख्य अवयव

स्कूल शिक्षा 16.2 प्रतिशत
अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास  2.5 प्रतिशत
स्वास्थ्य  5.8 प्रतिशत
महिला एवं बाल विकास  2.4 प्रतिशत

 

आर्थिक क्षेत्र पर व्यय के मुख्य अवयव

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति  5.3 प्रतिशत
पंचायत एवं ग्रामीण विकास  9.4 प्रतिशत
लोक निर्माण  6.7 प्रतिशत
सिंचाई   3.1 प्रतिशत

आर्थिक विकास दर
आर्थिक स्थिति (2019-20) – अग्रिम अनुमान (स्थिर भाव पर)

 छत्तीसगढ़ भारत
आर्थिक विकास दर  8.26 प्रतिशत  5.0 प्रतिशत
कृषि विकास दर  3.31 प्रतिशत 2.8 प्रतिशत
औद्योगिक विकास दर  4.94 प्रतिशत  2.5 प्रतिशत
सेवा क्षेत्र विकास दर    6.6 प्रतिशत 6.9 प्रतिशत
प्रति व्यक्ति आय
(प्रचलित भाव पर)
   98,281

(6.35 प्रतिशत की वृद्धि)

 

Leave a Reply