जशपुर: सरकारी अस्पताल में शाम की ओपीडी का विरोध, चिकित्सकों ने की शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल

जशपुर | सरकार ने लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के मकसद से शाम के वक्त भी ओपीडी शुरू करवाई। यह योजना खटाई में जाती नजर आ रही है क्योंकि शाम के वक्त डॉक्टर मरीजों से नहीं मिल रहे। शहर में बाकायदा इसके विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल भी शुरू की दी गई है। इस हड़ताल में जिले के डॉक्टर शामिल हैं। डॉक्टर चाहते हैं कि ओपीडी सुबह 8 से 2 बजे तक तक ही चले।

साडा (छत्तीसगढ़ इन सर्विस डॉक्टर्स एसोसिएशन) के सदस्य डॉक्टर यहां 3 जनवरी से हड़ताल पर हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टर हड़ताल में रहने के कारण ओपीडी के वक्त में मरीजों से नहीं मिल रहे। जिला अस्पताल के डॉक्टर शाम की ओपीडी में नहीं बैठ रहे हैं।

हालांकि यहां शाम के वक्त कोई न कोई डॉक्टर ड्यूटी जरूर करता है। हड़ताल की वजह से जिले के एक सिविल अस्पताल, आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 32 से अधिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी डॉक्टर ने अपनी सेवाएं बंद कर दी हैं। अब डॉक्टर की इस हड़ताल की वजह से मरीज ग्रामीण क्षेत्रों में झोला छाप डाक्टर के पास पहुंच रहे हैं। झोलाछाप डाक्टर भी इस समस्या का फायदा उठाते हुए मरीजों से मनमानी फीस ले रहे हैं।

Leave a Reply