बीजापुर। छत्तीसगढ़ के दुर्गम नक्सली इलाके से मानवता को छू लेने वाली तस्वीर, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक गर्भवती महिला को कंधे पे उठा कर ले जाते हुए देखा गया। गौरतलब है, CRPF के जवानों की टीम ने गर्भवती महिला को अस्पताल पहुँचने में मदद करने के लिए मंगलवार की सुबह बीजापुर जिले के पडेडा गॉंव के दुर्गम जंगलों से कम से कम 6 किलोमीटर दूर जंगलों में ले जाया गया।
इसे पहले भी CRPF की टीम बच्चे और बुजुर्ग जनो तत्काल मेडिकल सेवा हेतु कंधो पे उठा के काफी दूर तक केन्द्रो में ले जाती रही है, फौजियों के जज्बो को सलाम जो अपने घरो से दुर रह कर दुर्गम स्थलों पर देश की सेवा निष्ठा से कर रहे है.