मुख्यमंत्री सहायता कोष : योगदान का क्रम आम जनता द्वारा भी जारी

मुख्यमंत्री सहायता कोष में विभिन्न संगठन ,संस्था,व्यापारी ,व्यवसायी तथा समाज योगदान दे रहे है।  इसी क्रम में अब आम जनता भी जुड़ गयी है और वे आगे बढ़कर अपनी बचत राशि सहायता कोष में दान कर रही है।

पूरा  देश कोराना वायरस के ख़ात्मे के लिए अपने-अपने तरीके से सहयोग कर रहे है। वहीं आकांक्षी जिले में शामिल नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले की सरकारी, गैरसरकारी कर्मचारी, कामकाजी महिलाओं के साथ स्वसहायता समूह की महिलाएं तो आगे थी, लेकिन अब घरेलू महिलाएं भी आगे आ गयी हैं। कलेक्टर श्री पी.एस. एल्मा को  कलेक्टोरेट में मांझीपारा की सुश्री मुक्ता और भारती नाग ने अपनी घरेलू बचत से 21,850 रूपए की नकद राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए सौंपी। कलेक्टर श्री एल्मा ने उनके इस सहयोग के लिए जमकर प्रसन्नता व्यक्त की। अब तक मुख्यमंत्री सहायता कोष में चार लाख से ज्यादा राशि के चेक मिले हैं। जिन्हें मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा किया गया है। 

बिलासपुर : जिला डाकघर के रिटायर्ड पोस्टमैन हेड  तिजऊ  यादव ने अपनी एक माह की पेंशन राशि 16725 रुपये मुख्यमंत्री रहत कोष में प्रदान की है

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : सात वर्षीय बालक वीर विक्रमादित्य ने गुल्लक तोड़कर ,जमा राशि 464, कोरोना प्रभावितों हेतु दी सहयोग राशि

कोरबा के सर्वराजी पेटी ठेकेदार समिति के सदस्यों की ओर से समिति के अध्यक्ष श्री अशरफ अली, सचिव श्री मोती लाल सूर्यवंशी एवं कोषाध्यक्ष श्री संतोष गुप्ता ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल से मुलाकात कर समिति की ओर से एकत्र राशि रूपये इक्कीस हजार रूपये का चेक मुख्य मंत्री राहत कोष के लिए प्रदान किया। इस मौके पर समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश के मुखिया श्री भूपेश बघेल वर्तमान संकट के समय राज्य की समूची व्यवस्था का कुशल प्रबंधन कर रहे हैं। इस आपदा की घड़ी में पूरा प्रदेश उनके साथ है। 

सीतामणी स्थित हायर सेकेण्ड्री स्कूल में शिक्षिका श्रीमती अर्चना राजवाडें ने अपने पति श्री चुन्नी लाल राजवाड़े के साथ राजस्व मंत्री से मुलाकात कर मुख्यमंत्री राहत कोष में दस हजार रूपये का चेक प्रदान किया। सेवानिवृत्त कर्मचारी श्रीमती कुसुम द्विवेदी ने व्यक्तिगत तौर पर पांच हजार एक सौ रूपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने के लिए राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल को सौंपा।

बलौदाबाजार :पूर्व विधायक श्री अरुण मिश्रा सहित कसडोल के चार नागरिकों ने 1 लाख 4 हज़ार की राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष में दान किये हैं। इनमें पूर्व विधायक श्री अरुण मिश्रा ने 51 हज़ार, श्री देवेन्द्र कुमार साहू ने 21 हज़ार, श्री कमलेश कुमार ने 21 हज़ार और श्री कपूर चंद द्वारा 11 हज़ार की दान रकम शामिल हैं। उन्होंने अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कार्यालय कसडोल में एसडीएम श्री टेकचन्द अग्रवाल और तहसीलदार श्री शंकरलाल सिन्हा को उक्त राशि का चेक सौंपा।

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान करने वाले सभी का आभार व्यक्त किया है।

 

 

Leave a Reply