बिलासपुर / 6वीं कक्षा की छात्रा ने दी जान; सुसाइड नोट में लिखा- गणित म इंग्लिस पढ़ाते, सब के घर में बताथे और मोर घर में कोने नई हे, तव कोन बताही

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 12 साल की बच्ची ने तालाब में कूदकर खुदकुशी कर ली। घर से मिले सुसाइड नोट में छात्रा ने छत्तीसगढ़ी में लिखा है, “मैं आपकी बेटी दीपिका मरावी पढ़ नहीं सकती हूं। गणित म इंग्लिस पढ़ाते। एक ठोक ल बस पढ़ाते, ओकर बाद अपन घर से बना के लाहा कहिथे। तव सब के घर में बताथे और मोर घर में कोने नई हे, तव कोन बताही। मेडम ह घर से बना के लाहा कहथे। त मैं नई बनाए सकौं त का करहूं। अउ मोला मत खोजहा। दीपिका मरावी।’

23 फरवरी की शाम से घर से गायब थी, 25 को परिजनों ने एफआईआर दर्ज कराई
कोटा थानाक्षेत्र के ग्राम नरौतीकापा निवासी दीपिका मरावी (12) पिता गोवर्धन मरावी गनियारी के हसरत कांवेंट स्कूल में 6वीं कक्षा की छात्रा थी। 23 फरवरी की शाम करीब 5 बजे दीपिका अचानक अपने घर से गायब हो गई। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने 25 फरवरी को थाने में सूचना दी। पुलिस उसका पता लगाने में जुटी थी कि इसी बीच बुधवार सुबह उसका शव घर के पास ही खडहरी तालाब में मिला। गांव के ही विजय कौशिक ने उसके परिजनों को बताया।

घर से गायब होने से पहले दीपिका ने एक चिट्ठी छोड़ी थी। अपने पिता को हिंदी व छत्तीसगढ़ी में संबाेधित करते हुए पत्र लिखा गया है। इसमें कहा है कि उनकी बेटी पढ़ नहीं सकती है। गणित विषय को इंग्लिश में पढ़ाया जाता है। स्कूल में एक सवाल को ही बस पढ़ाते हैं उसके बाद अपने घर से बना के लाने के लिए बोलते हैं। सभी के घर में बताते हैं और मेरे घर में कोई बताने वाला नहीं है। मैडम घर से बनाकर कर लाने के लिए बोलती हैं। मैं नहीं बना सकती तो क्या करूं। और मेरे को अब मत ढूंढना। दीपिका मरावी।

Leave a Reply