रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाटन ब्लॉक के कुरूदडीह ग्राम में मतदान किया। गांव में प्राथमिक शाला में मतदान केंद्र बनाया गया है। मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी मुक्तेश्वरी बघेल के साथ ही पुत्रियों स्मिता बघेल, दिव्या बघेल और दीप्ति बघेल व पुत्र चैतन्य बघेल ने भी मतदान किया।
वही छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान शुक्रवार को दंतेवाड़ा में 12 नक्सलियों ने सरेंडर किया। सरेंडर करने वाले इन नक्सलियाें में चार महिलाएं भी शामिल हैं। खास बात यह रही कि सरेंडर करने से पहले यह नक्सली सूरनार गांव में बनाए गए मतदान केंद्र पर पहुंचे। वहां पर वोट डाला। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में एक लाख का इनामी नक्सली भी है। शासन की ओर से सरेंडर करने वाले सभी नक्सलियों को 10-10 हजार रुपए की सहायता राशि दी है।