बालोद (एजेंसी) | जिस शिक्षा के मंदिर में शिक्षक देश के भविष्य को गढ़ते है उसी शिक्षा के मंदिर से अब Tik-Tok वीडियो बनाये जा रहे है। हाल ही में शिक्षकों के tik-tok वीडियो वायरल हुए है। ये वीडियो बालोद विकासखण्ड के ग्राम कन्नेवाड़ा हाई स्कूल के बताए जा रहे है। ये वीडियो खाली क्लास रूम में फ़िल्मी गाने पर प्रदेश के शिक्षा कर्मी ने वीडियो बनाए है। इस वीडियो में न केवल पुरूष बल्कि महिला शिक्षाकर्मी भी दिखाई दे रही है।
हैरानी की बात ये है कि Tik-Tok का ये वीडियो पूरे प्रदेश में तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन इसकी जानकारी अब तक बालोद के जिला शिक्षा अधिकारी आरएल ठाकुर को नहीं मिली है। इस वीडियो के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मैंने वीडियो नहीं देखा है, शाला प्राचार्य से इस बारे में पूरी जानकारी लेकर, शिक्षको के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने की बात उन्होंने कही है।